[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
MP Weather Forecast Update: एमपी में मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। प्रदेश में दो दिन बाद मौसम बदलेगा। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। कई जिलों में कोहरे की वजह से लोगों की कंपकंपी छूट रही है।
आईएमडी मौसम विभाग की बात मानें तो 16 जनवरी के बाद मौसम करवट ले सकता है। प्रदेशभर में फिलहाल अगले दो दिन तक मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम करवट लेने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकेगी।
मध्यप्रदेश में अगले 5-6 दिन यानी 20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान नहीं है। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से होगा। यह 16 जनवरी से उत्तर भारत में एक्टिव हो रहा है। अगले 1-2 दिन में सिस्टम का प्रदेश में भी असर होगा। भिंड , रीवा, मऊगंज, सतना, मुरैना, शिवपुरी, छतरपुर,ग्वालियर, चंबल व सागर संभाग के जिलों में कोहरा रहने के आसार हैं।
प्रदेश में अभी और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग की बात मानें तो एमपी के कुछ जिलों में अभी तापमान कुद और गिरेगा। 17 जनवरी से हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। साथ ही आसमान में कोहरा छाया रहेगा। कोहरे से भी लोगों का सामना होगा, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले कुछ दिनों तक अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है।
[ad_2]