दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक, आज बादलों की रहेगी मौजूदगी

दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक, आज बादलों की रहेगी मौजूदगी

[ad_1]

ग्‍वालियर अंचल में अभी भी दिन व रात का तापमान सामान्‍य से अधिक हैं। इसलिए ठंडक का एहसास कम हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 अक्‍टूबर के बाद मौसम में बदलाव होगा। इसके बाद ही अंचल में तापमान में कमी आएगी और ठंडक बढेगी। चक्रवाती तूफान दाना की वजह से अंचल में तापमान बढा था। इसलिए ठंड नहीं आई।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान दाना कमजोर होने से हवा में नमी की मात्रा कम होने लगी है। हवा का रुख बदलने के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है, लेकिन अब भी दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हवा में नमी की मात्रा में इजाफा होगा। आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी रहेगी। हालांकि इस दौरान तापमान में कमी होने की संभावना फिलहाल कम है। शहर में पिछले कई दिन से मौसम शुष्क बना हुआ था। इसके चलते दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही था, लेकिन पिछले दो दिनों से दिन के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ है। चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से हवा में नमी आने के कारण रात के तापमान में बढ़त हुई थी, लेकिन अब असर कम होने से गुलाबी सर्दी महसूस हो रही है।

naidunia_image

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिसे की गिरावट के साथ 33.6 डिसे दर्ज किया गया। यह औसत से 0.2 डिसे अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान आंशिक वृद्धि के साथ 18.4 डिसे दर्ज किया गया। यह औसत से 1.2 डिसे अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में चक्रवाती तूफान दाना का प्रभाव कम हो गया है। इसके चलते उत्तर-पश्चिमी हवाओं के रुख में परिवर्तन हुआ है। इसके चलते रात के तापमान में फिलहाल गिरावट का सिलसिला रुक गया है। अब हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी, जिसके कारण तापमान में फिलहाल ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। 31 अक्टूबर के बाद धीरे-धीरे ठंडक में इजाफा होगा।

विभिन्न सड़कों पर कराई पैच रिपेयरिंग

दीपावली के त्योहार को देखते हुए नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए पैच रिपेयरिंग कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को निगम के अमले ने बिजलीघर रोड ढोली बुआ का पुल, नवीन जिला न्यायालय से पंजीयन कार्यालय जाने वाले मार्ग, मेला ग्राउंड, दाना ओली, लोको रेलवे कालोनी, पारस विहार कालोनी, लक्ष्मण तलैया हाकर्स जोन वाली रोड, शिंदे की छावनी, चार शहर का नाका, फालका बाजार, आपागंज, श्रीराम कालोनी, केदारपुर सरस्वती शिशु मंदिर के गेट पर, डफरिन सराय पड़ाव, गोसपुर नंबर एक हजीरा, दौलतगंज, बलवंत नगर, जनक हास्पिटल के सामने, सेवा नगर आदि इलाकों में पैच रिपेयरिंग कार्य कराया।

[ad_2]