पीएम बोले-पिछले 10 वर्षों में लगभग 90 फीसदी बढ़ी भारतीय अर्थव्यवस्था; लोकसभा चुनावों में जनता ने स्थिरता को चुना

पीएम बोले-पिछले 10 वर्षों में लगभग 90 फीसदी बढ़ी भारतीय अर्थव्यवस्था; लोकसभा चुनावों में जनता ने स्थिरता को चुना

[ad_1]

पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत दुनिया भर में अपनी सफलता की एक अनूठी कहानी लिख रहा है। देश में हुए सुधारों का असर अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन पर दिख रहा है। पीएम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था केवल 35 फीसदी बढ़ी है, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था इतने ही समय में लगभग 90 फीसदी बढ़ी है। यह एक टिकाऊ विकास है जो हमारे देश ने हासिल किया है। यह सतत विकास भविष्य में भी तेज गति से आगे बढ़ता रहेगा। हमारा मंत्र लगातार सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन रहा है। देश की उपलब्धियों को देखते हुए हमारे देश की जनता भी अब आत्मविश्वास से भरी हुई है।

उद्योग जगत से अपील, भारत को दुनिया के हर बेहतर क्षेत्र में अग्रणी बनाइए

ईटी वर्ल्ड फोरम में बोलते हुए पीएम ने कहा कि उद्योग जगत के सभी दिग्गजों से मैं यह कहना चाहता हूं कि भारत को दुनिया के हर बेहतर क्षेत्र में अग्रणी बनाइए। उन्होंने कहा कि मैं आप सबसे वादा करता हूं कि हम आपको सुविधा देंगे। आप बस देश को आगे बढ़ाने के लिए जी-जान से प्रयास कीजिए, उसके लिए जितनी भी सुविधाएं दी जा सकती हैं सरकार उन सभी सुविधाओं को आपको प्रदान करेगी। आज का भारत धन सृजनकर्ताओं का सम्मान करता है।

लोकसभा चुनाव में जनता ने स्थिरता को चुना

2024 के लोकसभा चुनावों के परिणामों को याद करते हुए पीएम ने कहा कि भारत के मतदाताओं ने 60 सालों के बाद मौजूदा सरकार की हैट्रिक पूरी करवाई है। इसी समय में अगर हम दुनिया के अन्य देशों की देखते हैं तो इस साल कई देशों में चुनाव हुए ज्यादातर जगहों की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया लेकिन भारत की जनता ने इस सबके एकदम विपरीत जनादेश दिया। भारतीय मतदाताओं ने हमारी सरकार की हैट्रिक सुनिश्चित की है। भारत के आकांक्षी युवाओं और भारत की महिलाओं ने निरंतरता, राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए मतदान किया।

पीएम ने कहा कि एक मजबूत भारत ही दुनिया भर और पूरी मानवता के लिए महान विकास ला सकता है। समृद्ध भारत पूरे विश्व की समृद्धि का मार्ग दिखा सकता है। हमें अपने नवप्रवर्तन, समावेशन और अंतरराष्ट्रीय निगम के मंत्रों को याद रखना होगा।

[ad_2]