भारी बारिश के कारण दिग्विजय बांध फूटा, उमरिया में कई गावों-घरों में घुसा पानी

भारी बारिश के कारण दिग्विजय बांध फूटा, उमरिया में कई गावों-घरों में घुसा पानी

[ad_1]

जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगवां 61 के ग्राम सहिजन में बना दिग्विजय बांध टूट गया है। दिग्विजय बांध बीच से फूट जाने पर आवागवन पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है। पूर्व सरपंच के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से 20 वर्ष के पूर्व दिग्विजय बांध का निर्माण हुआ था।

इस वर्ष भी हुआ काम

इस वर्ष भी ग्राम पंचायत द्वारा बांध की मरम्मत कराई गई थी। पंचायत ने बांध का गहरीकरण के साथ कुछ निर्माण कार्य भी कराया था। चैनल गेट एवं पुलिया का निर्माण भी किया गया था। इसके बाद भी भारी वर्षा के कारण बांध बीच से फूट गया। बांध के फूट जाने के कारण पूर्ण रूप से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। इस बांध के ऊपर से रोड थी। ग्रामीणों एवं मवेशियों का आना-जाना इसी रोड से हाता था, जोकि पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया है।

naidunia_image

जोहिला डैम के खोले गए सभी छह गेट

शुक्रवार की रात से लगातार हो रही वर्षा के कारण बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत गृह का जोहिला डैम पानी से लबालब भर गया। इसकी वजह से जोहिला डैम के सभी 6 गेट खोलने पड़ गए। जोहिला डैम के सभी छह गेट खोलने के कारण नदी में उफ़ान आ गया है, और डिंडोरी का रास्ता बंद हो गया है।

जोहिला नदी में उफान आने के कारण न सिर्फ उमरिया जिले के कई पुल पानी में डूब गए हैं बल्कि सोन नदी का पानी भी काफी बढ़ गया है। जोहिला नदी मानपुर जनपद क्षेत्र में सोन नदी में समाहित हो जाती है। पहाड़ पर लगातार वर्षा बताया गया है कि अमरकंटक के पहाड़ों पर लगातार वर्षा होने के कारण जोहिला नदी में उफान आया है।

बूढ़ी माता के पांव पखारने पहुंची मुड़ना

शहडोल सीमा से बहकर आने वाली मुड़ना नदी का पानी तो नेशनल हाईवे के पुल के ऊपर से बहने लगा। इसी पुल के निकट बूढ़ी देवी माता के मंदिर का मुख्य द्वार पूरी तरह से पानी में डूब गया। मुड़ना का पानी मंदिर के अंदर तक पहुंच गया। ऐसा लगा जैसे मुड़ना बूढ़ी माता के पैर पखारने पहुंची हो। आदिवासियों ने छोड़ा पानी में डूबा घरपाली जनपद के आदिवासी बाहुल्य ग्राम गौइरा दर्जन भर घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी भर गया।

naidunia_image

लगातार वर्षा के दौरान जिले के कई हिस्से में मकान की गिरने की जानकारी भी सामने आई है। उमरिया जिले के करकेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत तीन मकान गिरने की जानकारी सामने आई है। जबकि मानपुर में एक मकान गिर गया है। पाली जनपद क्षेत्र में दो मकान गिरने की जानकारी सामने आ रही है। लगातार वर्षा के दौरान दो स्थानों पर बिजली भी गिरी है। हालांकि रात के समय बिजली गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

[ad_2]