[ad_1]
दोपहर से मध्यरात्रि तक मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य सौरभ दुबे ने दीपावली के शुभ मुहूर्त की जानकारी दी। लग्न अनुसार कुम्भ लग्न दोपहर 2:44 से दोपहर 3:15 तक, मेष लग्न दोपहर 4:46 से शाम 6:26 तक, वृषभ लग्न शाम 6:26 से रात 8:25 तक व सिंह लग्न रात्रि 12:55 से मध्यरात्रि 3:07 बजे तक है। इन लग्नों में लक्ष्मी पूजन शुभ होगा। गोधूलि बेला मुहूर्त शाम 5:31 से रात्रि 8:39 तक रहेगा।
चौघड़िया मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य दुबे ने बताया कि चौघड़िया अनुसार भी लक्ष्मी पूजन किया जाता है। लाभ चौघड़िया दोपहर 2:45 से दोपहर 3:36 बजे तक, अमृत चौघड़िया दोपहर 3:37 से शाम 5:01 बजे तक, शुभ चौघड़िया शाम 6:37 से रात्रि 8:00 बजे तक, अमृत चौघड़िया रात्रि 8:01 से रात्रि 9:34 बजे तक व लाभ चौघड़िया रात्रि 1:28 से मध्यरात्रि 3:16 बजे तक है।
गृहस्थों, विद्यार्थियों, व्यापारियों व किसानों के लिए दीपावली के मुर्हूत
संस्कारधानी के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने गृहस्थों, विद्यार्थियों, व्यापारियों व किसानों के लिए दीपावली के मुर्हूत बताए।
- गृहस्थों के लिए दोपहर 3:43 से 4:37 तक, शाम 4:37 से 6:12 बजे तक, शाम 7:08 से रात 9:29 तक।
- विद्यार्थियों के लिए शाम 5:48 से रात 8:12 तक मुर्हूत शुभ है।
- व्यापारियों के लिए शाम 6:45 से रात 8:25 तक, रात 12:55 से 3:7 तक पूजन उत्तम है।
- किसानों के लिए शाम 5:27 से 7:56 तक शुभ मुर्हूत है।
मां लक्ष्मी की कृपा से वांछित फलों की प्राप्त होती है
महालक्ष्मी की कृपा हेतु साधकों, व्यापारियों, विद्यार्थी व गृहस्थ का पालन करने वाले व्यक्ति को श्रीसूक्त, श्रीलक्ष्मीसूक्त, पुरूषसूक्त, राम रक्षास्त्रोत, हनुमानाष्टक, गोपालशस्त्रनाम आदि अनुष्ठान, जप करवाना चाहिए। जिससे उसे मां लक्ष्मी की कृपा से वांछित फलों की प्रापत होती है।
जप अनुष्ठान प्रसन्नता, पवित्रता व श्रद्धा के साथ करें
ध्यान रहें कि जप अनुष्ठान प्रसन्नता, पवित्रता व श्रद्धा के साथ करना चाहिए। जप व अनुष्ठान करने वाले ब्राह्मणों को श्रेष्ठ द्रव्य, धन, वस्त्राभूषण आदि की दक्षिणा श्रद्धा पूर्वक देनी चाहिए। इस पूजन अर्चन व दान के समय भूल कर भी आलस्य, गुस्सा, प्रमाद, लोभ, अहंकार और कंजूसी न करें, जिससे फलप्राप्ति में रूकावटें न हो।
नर्मदा तट पर होगी दीयों से सजावट
दीवाली पर्व पर उमाघाट में रात आठ बजे नर्मदा सेवा संस्थान के तत्वावधान में दीयों से सजावट की जाएगी। स्थानीय तीर्थ पुरोहित, व्यापारी और नाविकों द्वारा फूलों और रंगोली से सजावट की जाएगी। तट पर आतिशबाजी न करने के लिए लोगों से आव्हान किया जाएगा।
संस्थान के सुजीत अवस्थी, प्रकाश दुबे, मां नर्मदा प्रदूषण नियंत्रण विकास समिति गौरीघाट के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सतीश उपाध्याय, बद्री महाराज, किशन मल्लाह ने दीपोत्सव पर नर्मदा तट की सजावट निहारने का आग्रह किया है।
बंग समाज करेगा काली पूजा
सिद्धी बाला बोस लायब्रेरी एसोसिएशन सिटी बंगाली क्लब में गुरुवार को रात आठ बजे से काली पूजा का आयोजन किया गया है। विशेष पूजा में देर रात भोग वितरण किया जाएगा। सचिव प्रकाश साहा ने बताया कि पूजन में श्रद्धालु उपवास रहकर श्रद्धा से पूजा में शामिल होते हैं। इस पूजा को श्यामा पूजा भी कहते हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने काली पूजा में शामिल होने की अपील की है।
दाता बंदी छोड़ दिवस पर सजेगा कीर्तन दरबार
सिखों के छठवें गुरु हरगोविंद साहिब का दाता बंदी छोड़ दिवस गुरुद्वारों में एक नवम्बर को मनाया जाएगा। इस दिन गुरु साहिब ने 52 हिंदू राजाओं को अपने साथ ग्वालियर के किले से रिहा कराया था। मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा गौरीघाट में आयोजित किया जाएगा।
[ad_2]