अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा, शिल्पा से लेकर रवीना तक पहुंचीं ये एक्ट्रेसेस

अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा, शिल्पा से लेकर रवीना तक पहुंचीं ये एक्ट्रेसेस


बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा के लिए खास तैयारियां की गई हैं। बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं अपने-अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ की पूजा कर रही हैं। कई फेमस बॉलीवुड वाइव्स अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा करने के लिए पहुंची हैं। अनिल कपूर के घर हर साल बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं एक साथ करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं। उनके साथ उनके पति भी अनिल कपूर के घर पहुंचते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक अनील कपूर के घर पहुंची हैं।

लाल लंहगे में नजर आईं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी लाल रंग के लंहगे में अनिल कपूर के घर पहुंचीं। वहीं, रवीना टंडन व्हाइट, गोल्डन रंग के अनारकली सूट और लाल रंग के दुपट्टे में अनिल कपूर के घर के बाहर स्पॉट की गईं। रवीना ने जूड़ा बनाया हुआ था और गजरा पहना हुआ था। रवीना की वीडियो देख लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

शाहिद की पत्नी मीरा भी पहुंचीं अनिल कपूर के घर

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत गुलाबी और गोल्डन रंग की साड़ी में अनिल कपूर के घर पहुंचीं। चंकी पांडे की पत्नी भावना, संजय कपूर की वाइफ महीप और एक्ट्रेस नीलम कोठारी भी सुनीता कपूर के घर पहुंचीं हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा मल्होत्रा भी अनिल कपूर के घर पहुंची हैं।

अनिल कपूर की पत्नी हर साल करती हैं करवा चौथ की पूजा का इंतजाम

बता दें, अनिल कपूर के घर हर साल बॉलीवुड के ये कपल एक साथ करवा चौथ मनाते हैं। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में चंकी पांडे की पत्नी भावना ने बताया था कि वो लोग हमेशा अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ की पूजा करते हैं, व्रत खोलते हैं। उन्होंने बताया कि सुनिता हर साल पूजा का इंतजाम करती हैं। उन्होंने बताया था कि एक बार उन्होंने गलती से छन्नी में चंकी की जगह बोनी कपूर का चेहरा देख लिया था।