आयुष्मान भारत योजना: बुजुर्गों के लिए पोर्टल तैयार, जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

आयुष्मान भारत योजना: बुजुर्गों के लिए पोर्टल तैयार, जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन


Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में 70 साल के अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी शामिल कर लिया गया है। उनके लिए कार्ड जल्द बनने शुरू होंगे। इसके लिए पोर्टल तैयार कर लिया है और परीक्षण शुरू होने जा रहा है। इसके बाद जल्द ही आधार के जरिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने यह जानकारी दी। आयुष्मान भारत योजना को छह साल पूरे हो गए हैं। इसके तहत अब तक 35.36 करोड़ लोगों को कार्ड जारी किए गए हैं। सबसे ज्यादा 49 कार्ड महिलाओं को जारी हुए हैं।

मौजूदा समय में 70 साल से अधिक आयु के लोगों को पांच लाख का अतिरिक्त टॉपअप दिया गया है। इसलिए जो परिवार पहले से कवर हैं, उनके लिए कवरेज राशि दस लाख हो चुकी है। कई राज्यों ने भी कवरेज राशि को बढ़ाया है।

इन बीमारियों का इलाज

योजना में 949 किस्म के उपचार प्रदान किए जाते हैं, जिनमें 27 विशेषज्ञता वाले उपचार शामिल हैं। सर्वाधिक कैंसर, गुर्दा रोग, दिल की बीमारी के मामले शामिल हैं।

12 करोड़ परिवार शामिल

योजना में 12.37 करोड़ परिवारों को शामिल किया जा चुका है। अब तक 7.79 करोड़ लोग अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें 3.61 करोड़ महिलाएं थीं। इनमें 49 कार्ड महिलाओं को जारी किए गए हैं।

PMJAY में कैसे करें अप्लाई

PMJAY की वेबसाइट पर जाएं, AM I एलिजिबल टैब पर क्लिक करें। OTP डालकर अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें। राज्य और योजना का चयन करें। अगर आपको अपने परिवार और पात्रता का विवरण मिलता है तो नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करें…

स्टेप 1: https://ayushmanup.in/ टैब खुलेगा। यहां SETU पर अपना रजिस्ट्र्रेशन करें’ पर क्लिक करें

स्टेप 2: लिंक यूजर को NHA’aSetu पोर्टल पर ले जाएगा

स्टेप 3: यहां register himself button बटन पर क्लिक करें।

स्टेप- 4: अब अनिवार्य टैब भरकर और फिर सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप-5: सफल रजिस्ट्रेशन के बाद, अब अपना केवाईसी करें और अप्रवूल का इंतजार करें। एक बार कार्ड तैयार हो जाने/सक्षम प्राधिकारी द्वारा अप्रूव हो जाने पर लाभार्थी कार्ड डाउनलोड कर सकता है