उज्जैन की ‘मदीना कॉलोनी’ पर गरजा बुलडोजर, सिंहस्थ की जमीन बता प्रशासन ने तोड़े दुकान-मकान

उज्जैन की ‘मदीना कॉलोनी’ पर गरजा बुलडोजर, सिंहस्थ की जमीन बता प्रशासन ने तोड़े दुकान-मकान


मध्य प्रदेश के उज्जैन की मदीना कॉलोनी में आज भी फिर बुलडोजर ऐक्शन हुआ। यह कार्रवाई अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कल से जारी है जिसमें 90 से ज्यादा मकान दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। भारी संख्या में मौजूद पुलिस प्रशासन और नगरपालिका की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

इसके लिए करीब आधा दर्जन से अधिक बुलडोजर लगाए गए। करीब 150 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए। अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस दिए गए थे। बावजूद इसके लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। आज की कार्रवाई में करीब 70 स्थाई और अस्थाई निर्माण हटाए जा रहे हैं। इस अवैध अतिक्रमण को लेकर वर्ष 2021 से लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।

सिंहस्थ की जमीन पर अवैध कब्जा

उज्जैन शहर के सिंहस्थ क्षेत्र के जूना सोमवारिया स्थित मदीना कॉलोनी के 90 से अधिक रहवासियों के अवैध बने मकानों दुकानों के साथ गोदामो पर बुलडोजर चलाया गया। इसके पहले नगर निगम ने रहवासियों को नोटिस दिए थे। शनिवार सुबह 9 बजे के करीब पुलिस प्रशासन के साथ नगर पालिका की टीम ने बचे हुए निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। उसे तुरंत प्राथमिक इलाज देकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

90 से अधिक मकानों-दुकानों को हटाया

नगरपालिका निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 से अधिक मकान और दुकान के साथ गोदाम को हटायाहै। यह कार्यवाही उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षो से मदीना कॉलोनी बना कर इस पर कब्जा कर रखा था। इस अतिक्रमण को हटाने की काफी समय से योजना चल रही थी। शनिवार सुबह ही पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध अतिक्रमण को तोड़ने का कार्य शुरू किया गया इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम मौजूद रही।

80 मकान 10 गोदाम पर कार्यवाही

नगर निगम और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने करीब 80 मकान, 10 गोदाम और दुकानों पर कार्रवाई की है। आगामी सिंहस्थ मेला 2028 को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस भूमि पर सिंहस्थ मेले के दौरान कई बड़े कैम्प लगते है। इस पूरी भूमि में रहने के मकान और गोदाम बना लिए गए थे, जिनमें लकड़ी एवं अन्य सामग्री भरी हुई है इन सबको हटाने के लिए नगर निगम जेसीबी और पोकलेन मशीन के साथ अवैध निर्माण की हटाने की करवाई कर रही है।

इससे पहले शुक्रवार को एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि सर्वे क्रमांक 739 / 123467 की 3 हेक्टेयर के करीब सिंहस्थ भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की है जिसमें नगर निगम जिला प्रशासन और पुलिस की टीम भी शामिल रही। यहां करीब 80 परिवार ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखा था। लेकिन कुछ मामलों में कोर्ट का स्टे होने के कारण पहले कार्रवाई रुक गई थी इसलिए ऐसे मामले को छोड़कर पूरे इलाके की जमीन को खाली करने का अभियान शुरू हो गया है।

एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि सुबह से कार्रवाई चल रही है। अवैध अतिक्रमण को हटाने का कार्य जारी है। अब तक किसी ने भी विरोध नहीं किया है। करवाई में 1 एडिशनल एसपी, 2 डीएसपी, 6 थानों के टीआई, 10 सब इंस्पेकटर, 25 महिला पुलिस बल सहित कुल 120 लोगों का पुलिस बल शामिल रहा।