एमपी के CM मोहन यादव के पिता का निधन, काफी समय से थे बीमार, दिग्गजों ने जताया शोक

एमपी के CM मोहन यादव के पिता का निधन, काफी समय से थे बीमार, दिग्गजों ने जताया शोक

[ad_1]

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का मंगलवार शाम को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 100 साल के थे। पूनम चंद यादव के परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। पिता के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के बाद उज्जैन पहुंचे। पूनम चंद यादव का अंतिम संस्कार क्षिप्रा नदी के तट पर किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और कमल नाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत तमाम हस्तियों ने पूनम चंद यादव के निधन पर शोक प्रकट किया है।

[ad_2]