[ad_1]
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक हादसे में दो मासूम लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि एक कुएं के अंदर जहरीली गैस होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के जमूड़ी गांव में हुई है। मरने वालों के नाम मदन सिंह और देवलाल हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कोतवाली पुलिस थाना अरविंद जैन ने बताया कि एक खेत में कई मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन तभी मोटर पंप में कुछ खराबी आ गई। इसके बाद दो मजदूर उसे ठीक करने के लिए कुएं में उतरे थे। एक अन्य व्यक्ति उन्हें देखने के लिए पानी में घुसा, लेकिन अचानक से ठीक सांस से सांस ना मिलने के कारण वो चिल्लाने लगा।
चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रही महिलाएं दौड़ती भागती आईं और मंजर को देख हैरान रह गईँ। इसके बाद उन लोगों ने रस्सियों की मदद से उस व्यक्ति की जान बचाई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को समझा और तुरंत आपदा प्रबंधन की टीम से संपर्क किया गया। अरविंद जैन ने बताया कि इसके बाद स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स को बुलाया गया। फिर उनकी मदद से कुएं में से शवों को निकाला गया।
मरने वालों के नाम मदन सिंह और देवलाल बताए जा रहे हैं। मदन की उम्र 50 साल तो वहीं देवलाल की 45 साल थी। घरवालों को मरने की खबर मिली तो चीख-पुकार मच गई। मरने वाले दोनों व्यक्तियों के घर पर मातम का माहौल है। गांव वाले भी इन मौतों से सकते में आ गए हैं। चारो तरफ इसी हादसे की चर्चाएं हो रही हैं।
[ad_2]