नेपाल के पशुपतिनाथ दर्शन को गए डिंडौरी के सात, जबलपुर के छह व रीवा के चार लोग काठमांडू में फंसे, हेल्‍पलाइन नंबर जारी

नेपाल के पशुपतिनाथ दर्शन को गए डिंडौरी के सात, जबलपुर के छह व रीवा के चार लोग काठमांडू में फंसे, हेल्‍पलाइन नंबर जारी


कई देशों के पर्यटक वाहन सहित फंसे हैं

कई देशों के पर्यटक वाहन सहित फंसे हैं। मेहदवानी ब्लाक के ग्राम कठोतिया निवासी 7 लोगों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से कोई मदद नहीं मिल पाई है। संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

जबलपुर के छह लोग काठमांडू शहर में

जबलपुर जिले के छह लोग नेपाल के काठमांडू शहर में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। वहां पर भूस्खलन होने के बाद वहां फंसे हुए हैं जिला प्रशासन लगातार उनसे संपर्क कर रहा है लेकिन हो नहीं पा रहा है। परिवार की जानकारी जल्दी उपलब्ध कराई जाएगी। नेपाल जाने वाले यात्रियों के नंबर श्रीखूब चंद साहू डिंडोरी, राकेश बडगैया जबलपुर सभी कुशल हैं। नेपाल के मारवाड़ी धर्मशाला में रुके हैं।

भूस्खलन के साथ बाढ़ के पानी में टूट गए हैं पुल-पुलिया

भगवान पशुपतिनाथ जी का दर्शन करने नेपाल गए जिले के सात लोग नेपाल में फंसे हुए हैं। यहां भूस्खलन के साथ बाढ़ के चलते पुल बह गए हैं। विगत चार दिनों से सड़क मार्ग काठमांडू का बाधित है। आवागमन बंद होने से जिले के मेहेंदवानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरसी और कठौतिया निवासी सात लोग नेपाल में ही फंसे हुए हैं। मेहेंदवानी ब्लाक कॉग्रेस के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू अपने अन्य साथियों के साथ किराए का चार पहिया वाहन लेकर नेपाल गए थे।

सभी लोग डिंडौरी से 26 सितंबर को नेपाल गए थे

काठमांडू पहुंचने के 60 किलोमीटर पहले ही भू उत्खनन और बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग का पुल बह गया। सभी लोग इस स्थान पर फस गए थे। नेपाल सरकार की मदद से सभी को हेलीकॉप्टर के सहारे काठमांडू तक 2 दिन पहले पहुंचा दिया गया था। वर्तमान स्थिति यह है कि वे लोग अपने वतन वापस नहीं आ पा रहे हैं। सभी लोग डिंडौरी से 26 सितंबर को नेपाल गए थे। सभी प्रभावित लोगों को भारत सरकार के एंबेसी में ले जाया गया है।

आरोप लगाया कि उनकी कोई नहीं सुन रहा है

दुर्गा प्रसाद साहू के साथ संतोष साहू, कठौतिया निवासी खूबचंद साहू, सरसी निवासी राजेश साहू, मेहेंदवानी निवासी विनोद साहू सहित वाहन चालक दीपक मरावी व एक अन्य भी है। सभी ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।सभी लोग धर्मशाला में रुके हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कोई नहीं सुन रहा है।सभी लोग परेशान हो रहे हैं।

बाढ़ के चलते दर्जनों मुख्य मार्ग में बनी पुल पुलिया बह गए हैं

नेपाल में भूस्खलन के साथ बाढ़ के चलते दर्जनों मुख्य मार्ग में बनी पुल पुलिया बह गए हैं। विगत चार दिनों से सड़क मार्ग से नेपाल की राजधानी काठमांडू का संपर्क टूटा हुआ है। सभी लोग परेशान हो रहे हैं। मोबाइल के माध्यम से लगातार नेपाल में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। उनके द्वारा मंडला के क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह से भी बात कर अपनी समस्या रखी गई है।