पुतिन पर डबल संकट, यू्क्रेन ने अब साउथ में विमान आकार के ड्रोन गिराए; वेस्ट में भूकंप के तेज झटके

पुतिन पर डबल संकट, यू्क्रेन ने अब साउथ में विमान आकार के ड्रोन गिराए; वेस्ट में भूकंप के तेज झटके


यूक्रेन के साथ लड़ाई में उलझे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अब संकट गहरा गया है। यूक्रेनी सेना ने पहले रूस के पश्चिमी शहर कुर्स्क में तबाही मचाई। अब उसने दक्षिणी हिस्से में तबाही मचा दी है। रविवार सुबह यूक्रेन ने रूस के दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र को निशाना बनाया। यूक्रेन ने यहां तेल भंडारण पर हेलीकॉप्टर साइज के ड्रोन गिराए। इससे यहां आग लग गई। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में आग लगने से घना काला घुआं और आग की लपटें निकलते देखी जा सकती हैं। गवर्नर ने बताया कि आग प्रोलेटार्स्क शहर में की गई थी। यही नहीं रूस के पश्चिमी हिस्से में भूकंप के तेज झटके भी महसूस हुए।

करीब ढाई साल से रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में अगस्त महीने से रोचक मोड़ तब पैदा हो गया, जब यूक्रेन ने बचाव के बजाय आक्रमण नीति अपना दी है। यूक्रेन अब रूसी शहरों को निशाना बना रहा है। रूस के साथ लगती उसकी सीमा पर वो पूरी जान लगाकर हमला कर रहा है। पहले यूक्रेन ने कुर्स्क क्षेत्र में 1000 किलोमीटर तक कब्जा किया, अब रूस के दक्षिणी हिस्से पर हमले शुरू कर दिए हैं। रविवार सुबह रोस्तोव शहर के गवर्नर वासिली गोलुबेव ने टेलीग्राम पर कहा, “रोस्तोव क्षेत्र के दक्षिण-पूर्व में, हवाई सुरक्षा ने एक ड्रोन हमले को विफल कर दिया। हालांकि प्रोलेटार्स्क में औद्योगिक भंडारण सुविधाओं के क्षेत्र में मलबा गिरने के कारण डीजल ईंधन में आग लग गई।”

बाद के पोस्ट में उन्होंने कहा कि कोई भी घायल नहीं हुआ और कुछ ही देर बाद आग बुझाने के प्रयास फिर से शुरू हो गए। उधर, यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसने रोस्तोव क्षेत्र में “कावकाज़” तेल और पेट्रोलियम भंडारण सुविधा पर हमला किया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रात भर में पांच “विमान-आकार” वाले यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया, जिनमें से दो रोस्तोव क्षेत्र में गिरे।

रूस के पश्चिमी हिस्से में भूकंप के तेज झटके

रूस के सुदूर पूर्व में कामचटका प्रायद्वीप के तट पर शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रूसी विज्ञान अकादमी (आरएएस) ने कहा, “भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.0 मापी गयी। भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से 108 किलोमीटर [67 मील दूर सतह से छह किमी गहराई में था।” रूसी आपातकालीन स्थिति मंत्रालय (ईएमईआरकॉम) ने बताया कि भूकंप पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहरी जिले में महसूस किया गया।