पेरिस ओलंपिक में तीरंदाजी से करेगा भारत अपने अभियान का आगाज, नोट कर लीजिए 25 जुलाई का शेड्यूल

पेरिस ओलंपिक में तीरंदाजी से करेगा भारत अपने अभियान का आगाज, नोट कर लीजिए 25 जुलाई का शेड्यूल


पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी वैसे तो 26 जुलाई को होनी है, मगर खेलों के इस महाकुंभ में कई प्रतियोगिता एक-दो दिन पहले से ही शुरू हो गई है। भारत पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज आज यानी 25 जुलाई से करने जा रहा है। भारत का पहला इवेंट तीरंदाजी का होगा जिसमें पुरुष और महिला समेत 6 तीरंदाज हिस्सा लेंगे। इस दौरान हर किसी की नजरें पूर्व नंबर-1 तीरंदाज दीपिका कुमारी पर भी रहेगी। दीपिका का यह चौथा ओलंपिक होने वाला है, उनकी नजरें इन खेलों के पहले मेडल पर होगी।

2012 के बाद पहली बार भारत ओलंपिक में छह तीरंदाजों के साथ मैदान में उतरेगा, जिससे वह सभी पांच पदक स्पर्धाओं – पुरुष टीम और व्यक्तिगत, महिला टीम और व्यक्तिगत तथा मिश्रित टीम में चुनौती पेश करेगा।

2024 पेरिस ओलंपिक में भारत महिला तीरंदाजी के साथ आगाज करेगी जिसमें भजन कौर, अंकिता भकत और दीपिका कुमारी एक्शन में होंगी। वहीं इसके बाद पुरुषों का इवेंट होगा जिसमें बी. धीरज, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव हिस्सा लेंगे।

आज का रैंकिंग राउंड भारतीय तीरंदाजों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। पुरुषों और महिलाओं दोनों में पहले राउंड में 64-64 तीरंदाज उतरेंगे। ओलिंपिक में सिर्फ रिकर्व तीरंदाजी होती है। रैकिंग राउंड के आधार पर ही तीरंदाजों की सीड निर्धारित की जाएगी।

पेरिस ओलंपिक 2024 भारत का आजा का शेड्यूल

तीरंदाजी

महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड (दीपिका कुमारी, भजन कौर, अंकिता भकत) -दोपहर 1 बजे से

पुरुष व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड (तरुणदीप राय, धीरज बोम्मदेवरा, प्रवीण जाधव) – शाम 5:45 से