पौधरोपण के बाद सीएम हाउस पहुंचे मंत्री, शाम को कैबिनेट

पौधरोपण के बाद सीएम हाउस पहुंचे मंत्री, शाम को कैबिनेट


  • शिवराज ने अब तक 2140 पौधे लगाए
  • पौधरोपण संकल्प को 2 साल हुए
  • भोपाल पहुंचने के बाद भी पशोपेश में मंत्री

भोपाल। सरकार के बुलावे पर सभी मंत्री भोपाल पहुंच चुके हैं। मंत्रियों ने आज सुबह राजधानी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सामूहिक तौर पर पौधरोपण किया। इसके बाद सभी मंत्री मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचे। जहां समत्व में बैठक हुई। शाम को मंत्रालय में बैठक रखी गई है। भोपाल पहुंचने के बाद भी मंत्री पशोपेश की स्थिति में दिखे।

दरअसल, 3 दिन पहले सभी मंत्रियों को 19 फरवरी को भोपाल पहुंचने का फरमान मिला था। इसी के साथ अन्य सियासी अटकलें भी शुरू हो गई थीं। मंत्री भोपाल पहुंच चुके हैं, लेकिन अटकलें अभी भी जारी हैं। अब शाम 6 बजे मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक पर नजरें टिकी हुई हैं। कैबिनेट में शराब नीति पर निर्णय होना है। साथ ही अन्य फैसले भी होना है। ऐसी भी अटकलें हैं कि कुछ राजनीतिक निर्णय भी आज हो सकते हैं। आज सुबह पौधरोपण के दौरान कुछ मंत्रियों के चेहरों पर चिंता दिखाई थी। मंत्री यह जानने को उत्सुक दिखे की जब शाम को बैठक होनी है तो उन्हें सुबह 9 बजे से क्यों बुलाया गया है। हालांकि सरकारी सूत्रों ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम एवं कैबिनेट के सिलसिल में मंत्रियों को बुलाया गया था।

The post पौधरोपण के बाद सीएम हाउस पहुंचे मंत्री, शाम को कैबिनेट appeared first on Agniban.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here