[ad_1]
महाराष्ट्र में पुणे जिले के पौड गांव के पास एक हेलीकॉप्टर शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कैप्टन को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर निजी विमानन कंपनी का बताया जा रहा है। घटना के वक्त यह मुंबई से हैदराबाद के लिए जा रहा था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने हादसे की कुछ तस्वीरें जारी की हैं जिनमें दुर्घटनाग्रस्त विमान को देखा जा सकता है। हेलीकॉप्टर के परखच्चे निकल गए हैं। मौके पर कई सारे लोग भी नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर ग्लोबल वेक्टरा कंपनी का था। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
[ad_2]