पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने कम हुए आसार, कच्चा तेल 80 डॉलर के पार

पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने कम हुए आसार, कच्चा तेल 80 डॉलर के पार


पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की उम्मीदों को कच्चे तेल ने झटका दे दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में पिछले 27 सितंबर से आग लगी हुई है। इस अवधि में क्रूड ऑयल की कीमत करीब 10 डॉलर प्रति बैरल उछल गई है। 27 सितंबर से पहले कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब थी और इससे पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने की उम्मीद बढ़ गई थी। ब्लूमबर्ग एनर्जी पर जारी ताजा रेट के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का दिसंबर वायदा 80.70 डॉलर प्रति बैरल है। जबकि, डब्ल्यूटीआई का नवंबर वायदा 76.93 डॉलर प्रति बैरल। इस बीच ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। आज भी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि अगर संघर्ष के कारण ईरान की तेल सप्लाई कम हो जाती है तो तेल की कीमत में 20 डॉलर प्रति बैरल की उछाल होगी। Opec+ की अतिरिक्त क्षमता आपूर्ति में होने वाले नुकसान की कुछ भरपाई कर सकती है, जिससे संभावित रूप से कीमतों में वृद्धि सीमित हो सकती है।

कच्चे तेल पर भारत की नजर

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के साथ, भारत स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और किसी भी चुनौती से निपटने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। पुरी ने यहां एक्सॉनमोबिल ग्लोबल आउटलुक 2024 में कहा, हम स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। अगर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता है तो उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।

यहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल

इंडियन ऑयल के मुताबिक आज 8 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये लीटर है। पोर्ट ब्लेयर में 82.42 रुपये में एक लीटर पेट्रोल मिल रहा है तो डीजल 78.01 रुपये में। लखनऊ में पेट्रोल की कीमत आज 94.65 और डीजल की 87.76 रुपये लीटर है।भारत में सबसे सस्ता ईंधन बेचने वाला केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार है। अंडमान निकोबार में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत केवल 82.42 रुपये है। जबकि, डीजल 78.01 रुपये लीटर।

राज्य पेट्रोल डीजल (₹/लीटर)

अंडमान और निकोबार 82.42 78.01

आंध्र प्रदेश 108.29 96.17

अरुणाचल प्रदेश 90.92 80.44

बिहार 105.18 92.04

चंडीगढ़ 94.24 82.40

छत्तीसगढ़ 100.39 93.33

दादरा और नगर हवेली 92.51 88.00

दमन और दीव 92 .32 87.81

दिल्ली 94.72 87.62

गुजरात 94.71 90.39

हरियाणा 94.24 82.40

हिमाचल प्रदेश 95.89 87.93

जम्मू और कश्मीर 99.28 84.61

झारखंड 97.81 92.56

कर्नाटक 102.86 88.94

केरल 107.56 96.43

मध्य प्रदेश 106.47 91.84

महाराष्ट्र 103. 44 89.97

मणिपुर 99.13 85.21

मेघालय 96.34 87.11

मिजोरम 93.93 80.46

नागालैंड 97.70 88.81

ओडिशा 101.06 92.64

पुड्डचेरी 94.34 84.55

पंजाब 94.24 82.40

राजस्थान 104.88 90.36

सिक्किम 101.50 88.80

तमिलनाडु 100.75 92.34

तेलंगाना 107.41 95.65

त्रिपुरा 97.47 86.50

उत्तर प्रदेश 94.56 87.66

उत्तराखंड 93.45 88.32

पश्चिम बंगाल 104.95 91.76