[ad_1]
मध्य प्रदेश के जबलपुर की हवा की सेहत को सुधारने के लिए निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है, क्योंकि तमाम प्रयास के बाद भी शहर में बढ़ता वायु प्रदूषण कम नहीं हो रहा। मंगलवार को भी शहर का एक्यूआई 112 तक पहुंच गया। हालांकि यह स्तर निगरानी में आता है और बहुत खराब नहीं है।
उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ रही है। मंगलवार को भी सुबह से कोहरा छाया रहा। दोपहर में भी वातावरण में ठंडक घुली रही। शाम होते ही पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा ने जोरा मारा और रात में ठिठुरन होने लगी। वहीं मंडला सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
ठंड से बचने लोग गर्म कपड़ों में दुबके दिखे, लेकिन वायु की गुणवत्ता बेहतर रखने नगर निगम इस बार अलाव नहीं जलाएगा। सर्दियों में 100 दिवसीय वायु गुणवत्ता प्रोग्राम को अच्छा रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान रात के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
.jpeg)
इसलिए बढ़ रही ठंड
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बह रही है। जेट स्ट्रीम ऊपर की ओर बहती है और उस स्तर पर हवा और दबाव में बदलाव लाती है। वहीं हिमालयीन क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से जबलपुर सहित संभाग में उत्तरी हवा आ रही हैं, जिससे वातावरण में ठंड का असर बढ़ गया है।
.jpeg)
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में और गिरावट आएगी …
- मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
- न्यूनतम तापमान समान्य से तीन डिग्री की गिरावट के साथ 10.0 डिग्री सेल्सियस।
- मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी।
- 400 से ज्यादा इलाकों में अलाव जलवाता था ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सके।
.jpeg)
- रैन बसेरा में अलावा की जगह बिजली से चलने वाले हीटर रखवाने की व्यवस्था होगी।
- सार्वजनिक स्थल पर ठंड से बचाव के लिए क्या उपचार होगा, विचार किया जा रहा है।
- स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर मप्र में पहला था देश में दूसरा स्वच्छ वायु वाला शहर था।
- शहर की हवा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार से अनुदान भी दिया गया है।
- रैंक को बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन और विभागों ने मिलकर काम किया है।
रैन बसेरा में जलेगा हीटर
नगर निगम ने शहर में संचालित आठ रैन बसेरा में हीटर रखने का निर्णय लिया है। इन रैन बसेरा में बिजली से चलने वाले हीटर से ठंड से बचाव किया जाएगा। अधिकांश बेसहारा लोग रैन बसेरा में ही डेरा डालते हैं। इसके अलावा निगम ने नागरिकों से अपील की है कि बेवजह ठंडे में बाहर नहीं रहें। रैन बसेरों में पर्याप्त कमरे और गर्म रजाई-गद्दे हैं। वह आराम से वहां सोए। निजी कालोनी में जो लोग अलाव जलाते रहे हैं, वे हीटर का उपयोग करें।
.jpeg)
रेलवे स्टेशन-बस अड्डे में क्या
रेलवे स्टेशन और बस अड्डे, गौरीघाट, बाजार वाले क्षेत्र में लोग रात में जमा हाेते हैं जहां पर नगर निगम लकड़ी की व्यवस्था करता है ताकि अलाव जलाया जा सके। इस बार अभी तक लकड़ी भी कहीं निगम की तरफ से नहीं रखवाई गई है। कई बार लकड़ी नहीं मिलने पर रिक्शेवाले और आसपास के बेसहारा लोग टायर, पालीथिन तक जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ निगम प्रशासन की टीम कार्रवाही करेगी।
[ad_2]


.jpeg)





