[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
MP India Tv CNX Opinion Poll: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। सभी दलों ने जीत के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है। एक तरह जहां एक बार फिर से राज्य की सत्ता में आने का दावा कर रही है तो वहीं, कांग्रेस इस बार बदलाव की बात कह रही है। चुनाव की तारीखों के ऐलान होते ही अलग-अलग चैनलों के ओपिनियन पोल और सर्वे आ रहे हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने ओपिनियन पोल ने एक सर्वे किया है। सर्वे में यह दावा किया गया है कि बीजेपी औरा कांग्रेस में इस बार कांटे की टक्कर है। आइए, जानते हैं इस बार मध्य प्रदेश में किसके हाथ बाजी लग सकती है।
सर्वे के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस की सीटों में ज्यादा अंतर नहीं है। मध्यप्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। इनमें से बीजेपी को 115 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 110 सीटें जा रही हैं। साथ ही अन्य के खाते में एक से पांच सीटें जाएंगी। इस अनुमान साफ है कि बीजेपी और कांग्रेस में इस बार कांटे की टक्कर होगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी महजर आठ सीटों का अंतर रह गया था। अगर ये अनुमान सही साबित हुआ तो ऐसी स्थिति ही बन सकती है।
साथ ही इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ओपिनियन पोल के सर्वे में लोगों के लिए बेरोजगारी, विकास या महंगाई में से सबसे ज्यादा बड़ा मुद्दा क्या है? इस सवाल पर सबसे ज्यादा 27 फीसदी जनता ने कहा कि बेरोजगारी उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। 21 फीसदी लोगों ने विकास और 19 फीसदी लोगों ने महंगाई को राज्य में सबसे बड़ा मुद्दा बताया है। इसके अलावा ओपिनियन पोल में 7 फीसदी लोगों ने मध्य प्रदेश चुनाव में भ्रष्टाचार को एक बड़े मुद्दे के रूप में स्वीकार किया है। वहीं, 5 फीसदी लोगों ने कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा माना और 3 फीसदी लोगों ने कह नहीं सकते में जवाब दिया है।
[ad_2]