IAS Anurag Jain: मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने आईएएस अनुराग जैन, आईआईटी से कर चुके हैं बीटेक

IAS Anurag Jain: मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने आईएएस अनुराग जैन, आईआईटी से कर चुके हैं बीटेक


मध्य प्रदेश में वीरा राणा की जगह 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर हैं। आईएएस अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनाए जाने से केंद्र और राज्य सरकार में अच्छा समन्वय हो सकेगा।

आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। आज वीरा राणा का कार्यकाल पूरा हो गया है। जानकारी के अनुसार अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इन्हें प्रधानमंत्री की पसंद का अधिकारी माना जाता है। इसके पहले उन्हें केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा चुकी हैं।

आईएएस अनुराग जैन वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर हैं। इसके बाद अब वे वापस भोपाल लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली दौरे के समय अनुराग जैन से पहले मुलाकात भी की थी।

अनुराग जैन लंबे समय से केंद्र में रहे हैं। ऐसे में उनके मुख्य सचिव बनने से केंद्र और राज्य सरकार में अच्छा समन्वय हो सकेगा। मध्य प्रदेश की बात को वे केंद्र में अच्छे से रख पाएंगे। केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने वे अलग-अलग मंत्रालयों के बीच समन्वय का कार्य भी कर चुके हैं।

आईआईटी खड़गपुर से किया है बीटेक

आईएएस अनुराग जैन ने 1986 में आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक ऑनर्स किया है। 1989 में वे आईएएस बने, इसके बाद उन्होंने अमेरिका के मैक्सवेल स्कूल से लोक प्रशासन में एमए किया था।

ई-गवर्नेंस के लिए मिल चुका है अवार्ड

आईएएस अनुराग जैन को कई बड़े अवार्ड भी मिल चुके हैं। ई-गवर्नेंस के लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वेब रत्‍न पुरस्‍कार दिया गया था। आईएएस जैन की सूचना और प्रौद्योगिकी को लेकर रुचि है।

टेनिस में जीते 11 अवार्ड

आईएएस अनुराग जैन एक बहुत अच्छे टेनिस खिलाड़ी भी हैं, उन्होंने इसमें 11 नेशनल अवार्ड जीते हैं। क्रिकेट में भी उन्होंने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।