Ladki Bahini Yojana : महाराष्ट्र में 5 लाख बहनें अपात्र, मार्च 2025 में इन्हें नहीं मिलेगी किस्त की राशि

Ladki Bahini Yojana : महाराष्ट्र में 5 लाख बहनें अपात्र, मार्च 2025 में इन्हें नहीं मिलेगी किस्त की राशि

[ad_1]

महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना से जुड़ी महिलाओं को बड़ा झटका दिया है जो इस इंतजार में थीं कि उन्हें मार्च 2025 में योजना के तहत राशि मिलेगी। इसी बची खबर है कि सरकार ने अब तक 5 लाख महिलाओं को अपात्र कर दिया है।

मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना: अब 5 लाख महिलाएं अपात्र, नहीं मिलेगी अगली किस्त

Mukhyamantri Ladki Bahini Yojana : महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने लाडकी बहिण योजना से जुड़ी महिलाओं को बड़ा झटका दिया है जो इस इंतजार में थीं कि उन्हें मार्च 2025 में योजना के तहत राशि मिलेगी। इसी बची खबर है कि सरकार ने अब तक 5 लाख महिलाओं को अपात्र कर दिया है। सूत्रों की मानें तो सरकार ने अब तक 5 लाख महिलाओं को इस योजना के लिए अपात्र घोषित किया जा चुका है जिससे अब इन महिलाओं को योजना की अगली किस्त नहीं दी जाएगी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र से कुल 9 लाख महिलाएं बाहर हो सकती हैं।

राज्य सरकार के बचेंगे 945 करोड़ रुपए

(Mukhyamantri Ladki Bahini Yojana) अगर सरकार योजना से अपात्र महिलाओं को हटाकर पात्र बहनों को राशि भेजती है तो ऐसा में सरकार को 945 करोड़ रुपए बचेंगे, जो सरकार की बजट का बहुत बड़ा हिस्सा होगा। के पात्रता संबंधी शर्तों व नियमों को कड़े करने से लाखों की तादाद में महिलाएं अपात्र हो जाएगी जिन्हें योजना से बाहर किया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से राज्य को करीब 945 करोड़ रुपए की बचत होने का अनुमान है। सूत्रों की मानें तो, सरकार अब इस योजना के नियमों में बदलाव कर रही है और पुराने नियमों के स्थान पर अब नए नियम लागू कर रही है, जिससे लाडकी बहिण योजना से और भी कई महिलाएं योजना से बाहर हो सकती हैं।

आरोप: कई महिलाएं ले रहीं थी 2 योजना का लाभ

महाराष्ट्र सरकार ने जांच में पाया है कि कुछ महिलाएं विशेष रूप से नमो शेतकरी योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं लाडकी बहिण योजना का भी लाभ ले रही थीं। यानी एकसाथ दो सरकारी योजना का पैसा उनके बैंक खाते में आ रहा था, सरकारी योजना के अंतर्गत वहीं महिलाएं योजना का लाभ ले सकती हैं जो दूसरी ऐसी किसी योजना से लाभ प्राप्त नहीं कर रही हो।

इस तरह होगा बदलाव

महाराष्ट्र की जो महिलाएं शेतकारी योजना (Shetakaaree Yojana) का फायदा ले रही हैं और वे लाडकी बहिण योजना से भी जुड़ हुई है तो उन्हें अब सिर्फ दोनों योजनाओं की अंतर राशि ट्रांसफर की जाएगी। उदाहरण के लिये जैसे– नमो शेतकरी योजना के अंतर्गत जो महिलाएं हर महीने 1000 रुपए प्राप्त कर रही हैं तो उन्हें लाडकी बहिण योजना के अंतर्गत सिर्फ 500 रुपए ही दिए जाएंगे। इस तरह इन महिलाओं को दोनों योजनाओं से कुल 1500 रुपए की राशि ही सरकार देगी।

मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना 8वीं किस्त कब आएगी

सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना के तहत मार्च महीने की 1500 रुपए की किस्त 25 फरवरी से योजना की लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा कराई जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना महाराष्ट्र के तहत अब तक 7 किस्तों में इससे जुड़ी पात्र महिलाओं को कुल 10,500 रुपए प्रति महिला मिल चुके हैं।

[ad_2]