Ladli Behna Yojana Kist: लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपये महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर

Ladli Behna Yojana Kist: लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपये महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर


Ladli Behna Yojana Kist: मध्य प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपये की किस्त ट्रांसफर कर दी गई। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सीएम डॉ. मोहन यादव इस किस्त को सिंगल क्लिक के जरिए जारी कर दी। नवरात्र और दशहरा त्योहार को देखते हुए यह किस्त इस बार जल्दी जारी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण और उनके सम्मान के लिए मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह समर्पित है। इसी तारतम्य में ज़िले के सिंग्रामपुर में आयोजित लाडली बहनों को राशि वितरण के अवसर पर प्रदेश की 129 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की।

साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को 332.71 करोड़ व 24 लाख से अधिक लाडली बहनों को गैस रिफिलिंग के लिए 28 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।

रानी दुर्गावती ने प्रजा की भलाई के लिए काम किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 500 वर्ष पहले एक ऐसी वीरांगना का जन्म इस धरती पर हुआ था जो अदम्य साहस एवं वीरता का प्रतीक थी। इनके नाममात्र से दुश्मन भयभीत हो उठते थे। रानी दुर्गावती ने सिंग्रामपुर को अपनी राजधानी बनाया और अपने शासन काल में प्रजा की भलाई के लिए कार्य किए।

हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और विरासत को सम्मान देने के लिए आज वीरांगना रानी दुर्गावती की राजधानी सिंग्रामपुर में कैबिनेट मीटिंग कर हमारे गौरवशाली इतिहास व वैभव को याद किया। इस कैबिनेट बैठक के आयोजन के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के पावन पर्व पर मां चंडी और हजारी बड़ी देवी को प्रणाम कर सभी माता बहनों का अभिवादन किया। उन्होंने बताया कि आयोजित कैबिनेट में यह निर्णय लिया गया है कि हमारे अन्नदाता किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध किया जाएगा ताकि किसानों को सुविधा हो और कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू सके।

मुख्यमंत्री किसान बंधुओं से आग्रह करते हुये कहा कि वे अपनी जमीन नहीं बेचें। केन-बेतवा सिंचाई परियोजना से इस क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी आने वाले समय में हमारा बुंदेलखंड हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों को भी मात देगा।

दमोह जिले में हैं 2.50 लाख से ज्यादा लाड़ली बहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश विकास के लिए लगातार संकल्पित है, विकास के इस क्रम में दमोह ज़िले में 5.47 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। दमोह जिले की दो लाख 50 हज़ार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि अंतरित की गई है, यह राशि और बढ़ायी जाएगी।

निर्वाचनों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में स्थानीय निकायो के निर्वाचन के अलावा अब लोकसभा व विधानसभा निर्वाचनों में महिलाओं के लिये 33 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। जिससे महिलाओं के हाथों में सत्ता होगी जो सुव्यवस्था लायेगी। उन्होंने कहा कि दशहरे के पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम लोकमाता अहिल्या बाई देवी के नाम पर किया जायेगा। इस दिन प्रदेश के सभी पुलिस थानों, शस्त्रागारों में शस्त्र पूजन किया जायेगा।

बुंदेलखंड पराक्रम की धरती

डा. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड पराक्रम की धरती है यहां के लोगों ने अपने जीवन को स्वाभिमान व सम्मान से जीया है। यहां के योद्धाओं ने मुगलोंएअंग्रेजो जैसे आक्रांताओ से शौर्य और वीरता के साथ मुकाबला किया। इनमे रानी दुर्गावती, वीर छत्रसाल बुंदेला व झांसी की रानी लक्ष्मी बाई प्रमुख है। हमारे गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति से युवा पीढ़ी को अवगत कराने के लिए भगवान राम व कृष्ण के जीवन से जुड़े स्थलों को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं

सिंग्रामपुर में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि दमोह में पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुये दमोह जिले को पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा जिले के विकास के लिये कोई कोर कसर नहीं रखी जायेगी।

सिंग्रामपुर में स्वास्थ्य केंद्र बनाने, हाई मास्क लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ रानी दुर्गावती मंगल भवन बनाने की घोषणा की। सीएम राइज स्कूल को दूसरे चरण में बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जैन कल्याण बोर्ड बनाने का निर्णय भी लिया गया साथ ही कहा कि सभी समाज के प्रति उनकी निष्ठा है वे सभी का कल्याण चाहते है।

जल संरक्षण के लिए स्टाप डेम और चेक डैम बनाए जाएंगे और दमोह में रानी दमयंती संग्रहालय का उन्नयन किया जायेगा। इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिह लोधी ने भी संबोधित किया।