MP की बुधनी और विजयपुर सीट पर इस दिन होगें उपचुनाव, जाने वोटिंग और रिजल्ट की डेट

MP की बुधनी और विजयपुर सीट पर इस दिन होगें उपचुनाव, जाने वोटिंग और रिजल्ट की डेट


आज 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की डेट घोषित की गई। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट के लिए होने वाले उपचुनावों की तारीखों का भी ऐलान किया गया। आपको बता दें कि बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। वहीं विजयपुर सीट से कांग्रेस के रामनिवास रावत ने सीट छोड़ी थी।

चुनाव आयोग ने जारी की तारीख

चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 13 नवंबर को बुधनी और विजयपुर सीट पर उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद 23 नवंबर को चुनावों के रिजल्ट जारी किए जाएंगें। आपको बता दें कि अन्य दोनों राज्यों झारखंड और महाराष्ट्र के रिजल्ट भी इसी तारीख यानी 13 नवंबर को घोषित होंगे।

बुधनी में चुनाव कराने की वजह

आपको बता दें कि बुधनी से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार साल 2023 में भी उन्होंने सिहोर जिले की इस सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। मगर इसके बाद उन्होंने विदिशा से लोकसभा का चुनाव लड़ा और वो सांसद बन गए। सांसद बनने के बाद उन्होंने बुधनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसलिए यह सीट खाली थी और अब इस पर चुनाव हो रहे हैं।

विजयपुर में चुनाव कराने की वजह

श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा पर कांग्रेस का कब्जा था। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रामनिवास ने साल 2023 में चुनाव जीता था। मगर उन्होंने बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने विधानसभा पद से इस्तीफा दे दिया था। इस कारण यहां भी उपचुनाव हो रहे हैं।