MP में बड़ी साजिश! लालच देकर बदलवाया जा रहा था धर्म; 3 महिलाएं गिरफ्तार

MP में बड़ी साजिश! लालच देकर बदलवाया जा रहा था धर्म; 3 महिलाएं गिरफ्तार


मध्यप्रदेश के सतना बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। यहां सतना जिले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गरीब लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का प्रलोभन देने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिलाएं गांव के गरीब लोगों को निशाना बनाते थे। कोलगावां के थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति की शिकायत पर तीनों महिलाओं के खिलाफ मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

सतना की बैंक कॉलोनी के निवासी आदर्श त्रिपाठी ने शिकायत की कि तीनों महिलाएं उनसे मिलीं और उनके परिवार के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि तीनों ने उनके बीमार पिता को ठीक करने के लिए उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए राजी करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि इन महिलाओं ने हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद सोनू साकेत, पार्वती साकेत और अर्चना साकेत नाम की तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के पास से आपत्तिजनक सामग्री वाले पर्चे भी बरामद किए गए हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देना था।

गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने गांव के गरीब लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करने कि ले राजी करने की कोशिश की। इस बात की खबर मिलने के बाद पुलिस ने तीनो हीं महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। तीनो महिलाएं लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तन के लिए लालच दे रही थीं। मध्य प्रदेश की सतना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने महिलाओं के पास से कुछ कागज बरामद किए हैं, जिनमें धर्म परिवर्तन के उद्देश्यों के बारे में लिखा है।