MP Weather: फरवरी में गर्मी का अहसास, तापमान में बढ़ोत्तरी; जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

MP Weather: फरवरी में गर्मी का अहसास, तापमान में बढ़ोत्तरी; जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल


ऐप पर पढ़ें

MP Weather Updates: फरवरी की शुरुआत से ही मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ गर्म का अहसाह भी हो रहा है। सूबे की राजधानी भोपाल में पिछले साल की तुलना में इस साल फरवरी में अब तक गर्मी बढ़ी हुई है। हालांकि, शहर में अधिकतम तापमान  फरवरी के महीने में अब तक के सबसे अधिक तापमान से कम है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का मानना ​​है कि चूंकि जनवरी में भी अपेक्षाकृत कम ठंड थी और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है, इस वजह से फरवरी में मौसम गर्म हो रहा है।

भोपाल में फरवरी के महीने में अब तक का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस 22 फरवरी, 2006 को दर्ज किया गया था। फरवरी के महीने में औसत अधिकतम तापमान लगभग 28.4 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन सोमवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शहर में साल के इस समय के दौरान दर्ज किए गए सामान्य न्यूनतम तापमान से 0.7 डिग्री अधिक है।

आईएमडी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक महीने के औसत तापमान की गणना महीने के अंत में की जाती है और अभी भी इस महीने में एक सप्ताह से अधिक का समय बचा हुआ है। गर्मी का अहसास हो रहा है लेकिन क्या पुराने रिकॉर्ड से ज्यादा तापमान फरवरी में दर्ज किया जाएगा इसका आकलन महीने के अंत में ही हो पाएगा। फरवरी में आमतौर पर लोगों को सुबह कम से कम ठंड का अहसास होता था लेकिन अब यह महसूस नहीं किया जा रहा है। जनवरी में भी ठंड कड़ाके कि नहीं पड़ी थी इसी वजह से फरवरी में तापमान चढ़ रहा है। 

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में तापमान में और वृद्धि की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ ​​रहेगा। लोगों का गर्मी का अहसास होगा। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here