Raksha Bandhan 2024: भोपाल में रक्षा बंधन पर नगर सरकार का नजराना, कल 228 सिटी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें

Raksha Bandhan 2024: भोपाल में रक्षा बंधन पर नगर सरकार का नजराना, कल 228 सिटी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें

[ad_1]

Raksha Bandhan 2024: भोपाल में रक्षा बंधन पर नगर सरकार का नजराना, कल 228 सिटी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें
शहर में रक्षाबंधन के मौके पर सोमवार को 228 सिटी बसों में बहनें मुफ्त सफर कर सकेंगी। यह मौका उनके पास सुबह छह से रात नौ बजे तक रहेगा। दरअसल, शहर सरकार ने बहनों को राखी का तोहफा दिया है। इस प्रस्ताव को एमआईसी में मंजूरी मिल चुकी है। इन बसों का संचालन भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) द्वारा किया जाता है। बता दें कि भोपाल में कुल 25 मार्ग पर 368 बसें दौड़ती हैं। इनमें से 140 बसें पिछले एक महीने से बंद हैं। ऐसे में शेष 228 बसों में 19 अगस्त को महिलाएं सफर कर सकेंगी।

शहर के सभी क्षेत्रों में जाती हैं सिटी बसें

ये बसें शहर के सभी क्षेत्रों में जाती हैं। संत हिरदाराम नगर के पास चिरायु अस्पताल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, नर्मदापुरम रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी सहित अधिकांश शहरी क्षेत्रों में चलती हैं।

प्रतिदिन करते हैं डेढ़ लाख यात्री सफर

भोपाल में सिटी बसों में हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इनमें 40 प्रतिशत तक यानी करीब 60 हजार महिला यात्री शामिल हैं। रक्षा बंधन के दिन यह संख्या 70 हजार तक पहुंच सकती है। नौकरीपेशा के अलावा छात्राएं भी बसों से आना-जाना करती हैं। किराए के रूप में उन्हें न्यूनतम सात और अधिकतम 42 रुपये देना होता है।

दी जाएगी बहनों को सौगात

महापौर मालती राय ने बताया कि हर वर्ष रक्षा बंधन पर बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। बहनों को नगर निगम की तरफ से सौगात दी जाती है। इस बार भी यह सौगात दी जाएगी।

[ad_2]