Stag Beetles: कहीं देखा है यह दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, रातों रात बना सकता है अमीर

Stag Beetles: कहीं देखा है यह दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, रातों रात बना सकता है अमीर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Stag Beetles: कीड़ा, जिसके पास आते ही या तो उसे दूर भगा दिया जाता है या मार दिया जाता है। किसी का दावा है कि उन्हें कीड़ों से डर लगता है और कुछ तो घिन की बात कहते हैं। अब आज एक ऐसे कीड़े से परिचित कराते हैं, जो आपको अमीर बना सकता है। हालांकि, यह इतना आसान नहीं है। इसके लिए पूरे 75 लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।

हम बात कर रहे हैं Stag Beetle की। 75 लाख रुपये कीमत होने के कारण इसे दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा माना जाता है। दुर्लभ होने के साथ-साथ इस कीड़े में कई खूबियां भी हैं। ऐसा माना जाता है कि यह कीड़ा साथ अच्छी किस्मत लेकर आता है। इतना ही नहीं मान्यताएं हैं कि स्टैग बीटल अमीर भी बना सकता है, जिसके चलते ही इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।

खासतौर से जापान में स्टैग बीटल्स को पाला भी जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन कीड़ों को खास पिंजरों में रखा जाता है और इनका इस्तेमाल कीड़ों की लड़ाई में भी किया जाता है। स्टैग बीटल दिखने में भी खास हैं। इन्हें खास बड़े जबड़े और सींग जैसी बनावट के लिए भी जाना जाता है। ये कीड़े 3 से लेकर 7 वर्षों तक जीते हैं और इनका वजन 2 से 6 ग्राम तक हो सकता है।

खबरें हैं कि स्टैग बीटल बड़ी संख्या में ब्रिटेन में पाए जाते हैं। ये रहने के लिए जंगली और लकड़ियों से घिरे हुए इलाके पसंद करते हैं। खास बात है कि स्टैग बीटल्स ठंडे तापमान को लेकर बेहद संवेदनशील होते हैं। जबकि, इन्हें गर्म पसंद होता है। इन्हें रहने के लिए सड़ी हुई लकड़ी भी पसंद होती है, जहां से अपना भोजन जुटाते हैं।

(कवर फोटो सोर्स: X@JaidevJamwal)

[ad_2]