Sign in
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राष्टीय
  • खेल
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • म प्र जनसम्पर्क RSS
  • संपर्क करे
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Saturday, June 28, 2025
Sign in / Join
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राष्टीय
  • खेल
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • म प्र जनसम्पर्क RSS
  • संपर्क करे
Home राष्टीय Vande Bharat: आ गई खुशखबरी, अब तो धड़ाधड़ बनने जा रही हैं...

Vande Bharat: आ गई खुशखबरी, अब तो धड़ाधड़ बनने जा रही हैं वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें, RVNL का बड़ा कदम

September 6, 2024
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Vande Bharat: आ गई खुशखबरी, अब तो धड़ाधड़ बनने जा रही हैं वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें, RVNL का बड़ा कदम

    [ad_1]

    RVNL News: वंदे भारत ट्रेन की कामयाबी के बाद अब भारतीय रेलवे वंदे भारत स्लीपर को लाने की तैयारी में है। वंदे भारत स्लीपर का इंतजार कर रहे लोगों रेलवे ने अब एक और खुशखबरी दी है। वंदे भारत के कोच का निर्माण करने वाले कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में एक नई रेल कोच फैक्ट्री शुरू की है। RVNL की इस नई फैक्ट्री में 1920 वंदे भारत स्लीपर कोच तैयार किए जाएंगे। अगले 35 साल तक यहां वंदे भारत स्लीपर के कोचों का निर्माण और देखभाल की जाएगी।

    RVNL ने सोशल मीडिया पर इस फैक्ट्री की शुरुआत का ऐलान करते हुए कहा कि ये प्रोजेक्ट भारत के विकास के लक्ष्य की ओर एक अहम कदम है और रोजगार के नए मौके भी लेकर आएगा। एक ट्वीट में RVNL ने कहा, “यह भारतीय रेलवे के लिए रोमांचक समय है! मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री का शुरू किया जा चुका है। यह प्रोजेक्ट विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए रोजगार और कौशल विकास के लिए समर्पित है।”

    वंदे भारत स्लीपर के बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते रविवार को बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ये पूरी तरह से देश में बनी तकनीक पर आधारित हैं। ट्रेन की सुरक्षा के लिए खास ध्यान दिया गया है और इसमें टक्कर-रोधी कवच प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा।

    वंदे भारत स्लीपर के खास फीचर्स

    वंदे भारत स्लीपर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर दौड़ेगी। ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिसमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी होगा। इसमें कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे। इसमें आधुनिक लाइटिंग, यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट्स और सामान रखने के लिए ज्यादा जगह होगी। ताजा भोजन की सुविधा के लिए लार्ज, मीडियम और स्मॉल पेंट्री का इंतजाम रहेगा। सफर के दौरान यात्रियों को फोल्डेबल स्नैक टेबल्स मिलेंगी।

    सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन में ब्लैक बॉक्स लगाया जाएगा जो सफर का डेटा रिकॉर्ड करेगा। लोको पायलट के लिए एसी वाली कैब और अलग टॉयलेट की सुविधा होगी, ताकि उनका काम आसान हो सके। हर कोच में बायो-डाइजेस्टर टैंक और सफाई बनाए रखने के लिए 30 लीटर के गार्बेज कॉम्पैक्टर्स होंगे। यात्रियों की सहूलियत के लिए एर्गोनॉमिक डिजाइन वाले टॉयलेट्स होंगे और फर्स्ट क्लास के यात्रियों को शॉवर की सुविधा भी मिलेगी।

    [ad_2]

    Previous article‘स्वच्छ भारत अभियान’ हर साल बचाता है 70 हजार जिंदगियां; स्टडी में दावा
    Next articleरेलवे के 27 लाख कर्मियों-पेंशनर्स को AIIMS में मिलेगा फ्री इलाज, 100 रुपये में देगा यूनिक कार्ड
    Admin

    RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

    तेलंगाना सुरंग में फसे सात मजदूरों में से चार का पता चला, सरकार ने बताई टेंशन वाली बात

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मिली धमकी, पाकिस्तानी नंबर से मैसेज

    उत्तर भारत पर छाए घने बादल, कश्मीर से दिल्ली-MP तक भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

    MP DPR RSS Feeds

    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 जून को ग्राम दंदरौआ में 44.5 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 जून को पृथ्वीपुर में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
    • किसान सम्मेलन और रोजगार मेले में मिलेगी सौगात
    • "एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव" रतलाम में आये 30,402 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पीटी उषा को जन्मदिवस दीं शुभकामनाएं

    © Nation Newz: Chief Editor- Umesh Yadav

    • संपर्क करे
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राष्टीय
    • बिज़नेस
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • खेल
    • म प्र जनसम्पर्क RSS
    MORE STORIES

    भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड का मुकाबला करने उतरेगी तो एक पुराना...

    Admin - March 2, 2025 0

    तेलंगाना सुरंग में फसे सात मजदूरों में से चार का पता...

    Admin - March 2, 2025 0

    निया शर्मा ने दिखाई मॉम के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, शेयर...

    Admin - March 2, 2025 0